धनबाद, मई 26 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा भेलाटांड़ कॉलोनी प्रांगण में स्थित दक्षीणेश्वर काली मंदिर में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को माता फलहारिणी मां काली की विशेष रूप से पूजा अर्चना किया गया। सोमवती अमावस्या सोमवार को पड़ने वाली पवित्र अमावस्या है। जिसे श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक महत्व रखती है। ये वर्ष में लगभग एक या दो ही बार पड़ती है। विवाहित स्त्रियों द्वारा इस दिन अपने पतियों के दीर्घायु कामना के लिए व्रत का विधान है। इधर बंगाली समुदाय के श्रद्धालु फलहारिणी काली पूजा करते है। वे मां की षोढ़सी रूप की पूजा करते हैं। पुजारी सुकुमार बनर्जी उर्फ बच्चु ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता की विधिवत पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात माता की महाआरती की गई। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं माता की आराधना में लीन रही। भेलाटांड़ सहित सिजुआ, रामपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.