जमशेदपुर, फरवरी 20 -- टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष सह झारखंड एटक के राज्य सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने टाटा पावर द्वारा लाईन से प्रवाहित फ्लाई ऐश के मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया है।निरीक्षण के दौरान ठाकुर ने उस पाइपलाइन का जायजा लिया जो ऐश पाउण्ड तक जाती है। उन्होंने पाया कि भारी मात्रा में फ्लाई ऐश मिश्रित पानी सीधे नाले में बहाया जा रहा है, इससे आसपास के क्षेत्र की पर्यावरणीय स्थिति तथा आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका है।इस संबंध में उन्होंने बयान जारी कर टाटा पावर प्रबंधन से तत्काल समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो मामले की लिखित शिकायत राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि टाटा पावर के डीजीएम कुंदन राज से संपर्क करने का प्रय...