नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- ईयरएंड आते ही टाटा मोटर्स ने भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर डिस्काउंट की पिटारा खोल दिया है। दरअसल, कंपनी दिसंबर महीने में इलेक्ट्रिक कारों पर साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में शामिल पंच ईवी को इस महीने खरीदने पर पूरे 1.60 लाख रुपे का फायदा मिलने वाला है। इस इस इलेक्ट्रिक SUV पर मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। इससे पहले नवंबर में इस पर 1.23 लाख रुपए और अक्टूबर में 70,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा था। ये डिस्काउंट पंच EV के सभी वैरिएंट पर मिलेगा। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। सिंगल चार्ज पर इसकी सर्टिफाइट रेंज 421Km है। पंच EV का सीधा मुकाबला सिट्रोन eC3 से होता है।टाटा पंच EV का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस टाटा पंच EV के डिजाइन में कई एलिमेंट...