चाईबासा, फरवरी 6 -- नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में शुक्रवार को महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर के निर्देश में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रमुख वक्ता शिक्षक राजेश राम ने नारायण दास ग्रोवर की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर (15 नवम्बर 1923- 6 फ़रवरी 2008) भारत के महान शिक्षाविद थे। वे आर्य समाज के कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में...