धनबाद, मार्च 23 -- सिजुआ। टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ में बीते गुरूवार से चल रहे तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। यह कार्यशाला प्राथमिक स्तर के सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित किया गया था। सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की शैक्षणिक उत्कृष्टता व संवर्धन के लिये क्लस्टर प्रमुख प्रज्ञा सिंह, स्कूल के प्रधानाध्यापिका चंद्रानी बनर्जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में पूरा हुआ। कार्यशाला में बिस्टुपुर, चाईबासा, जामाडोबा, नोवामुंडी, महुदा, बरोरा व सिजुआ के सामाजिक विज्ञान शिक्षकों को शामिल किया गया था। मौके पर प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी व अन्य डीएवी के प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा, प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा, प्राचार्या महुआ सिंह आदि उपस्थित थे। चंद्रानी बनर्जी ने शिक्षकों को बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्लास रूम को ख...