चाईबासा, जनवरी 13 -- नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुंइया के साथ सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ने स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद विद्यालय के विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रमुख वक्ता काजल घोष ने स्वामी विवेकानंद को एक महान आध्यात्मिक गुरु, विचारक और समाज सुधारक बताया। उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के विचारों का प्रचार किया।इस अवसर पर कूट प्रश्नोत्तरी, चित्रांकन, एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...