धनबाद, जनवरी 21 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। 37वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर मंगलवार को टाटा स्टील झरिया डिवीजन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। भौंरा गेट से हुई रैली का 2 पिट कोलियरी गेट पर समापन हुआ। इसमें जोड़ापोखर थाना के पुलिस अधिकारी भी थे। टाटा स्टील की ओर से आदित्य नारायण ठाकुर, सीनियर एरिया मैनेजर, सिक्योरिटी, रवि कुमार, सीनियर मैनेजर, सिक्योरिटी, तन्मय खनरा, मैनेजर, सेफ्टी तथा आलोक सिन्हा, सीनियर मैनेजर, लॉजिस्टिक्स भी उपस्थित रहे। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को फूल भेंट कर हेलमेट तथा सीट बेल्ट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। रैली में मेसर्स मायरा ट्रेड के लगभग 20 परिवहन चालकों तथा टाटा स्टील के 20 सुरक्षा कर्मियों ने भी भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.