जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर। टाटा जू अस्पताल में दलमा के घायल हिरण में शुक्रवार को काफी सुधार देखा गया। डॉक्टरों ने उसे टेटनस और एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया है, जिससे उसकी हालात में काफी सुधार है। दलमा जंगल से भटककर हिरण गुरुवार सुबह बोड़ाम बाजार पहुंच गया था। सुबह करीब साढ़े 5 बजे कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ाया तो वहां श्यामापद गोप के आंगन में लगे जाल में फंस गया। इसके बाद कुत्तों ने उसे नोचना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर घर के बाहर निकले श्यामापद गोप ने कुत्तों से उसे बचाकर सुरक्षित घर में रखा। हिरण के शरीर से खून निकल रहा था। गोप ने जड़ी-बूटी देकर उसे तत्काल राहत पहुंचाई। इसके बाद इसकी जानकारी बोड़ाम थाना एवं बाद में वन विभाग को दी गई। डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि घायल हिरण के बच्चे का बेहतर इलाज हो रहा है। उसकी स्थिति काफी बेहतर हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.