नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों के बुरे हाल हैं। ट्रेंट के शेयरों पर लगातार बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में गिरावट के साथ 4188.65 रुपये पर बंद हुए हैं। इंट्राडे के दौरान ट्रेंट के शेयर 4158.25 रुपये पर जा पहुंचे और 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया। पिछले एक महीने में ट्रेंट के शेयरों में 11 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक ट्रेंट के शेयर 40 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले 12 साल में पहली बार (पहले साल) ट्रेंट के शेयरों में गिरावट देखने को मिलेगी। साल 2013 में ट्रेंट के शेयरों में आई थी गिरावटइससे पहले, साल 2013 में टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में 3.5 पर्सेंट की गिरावट आई थी। साल 2023 और साल 2024 में ट्रेंट (Trent) के...