नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयर 24 अक्टूबर यानी शुक्रवार से नए नाम से नजर आएंगे। इस कंपनी के शेयर का नाम अब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) होगा। कंपनी ने अपने चल रहे पुनर्गठन (डिमर्जर) प्रक्रिया के तहत यह नाम बदलने की औपचारिकता पूरी कर ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने पहले ही ट्रेडिंग मेंबर्स को सूचित किया था कि शुक्रवार से शेयर का स्क्रिप आईडी और शॉर्ट नेम "Tata Motors Ltd" से बदलकर "TMPV" हो जाएगा।क्यों हुआ है यह बदलाव? यह कदम टाटा मोटर्स के डिमर्जर प्लान का हिस्सा है। डिमर्जर प्लान के तहत कंपनी ने अपने कमर्शियल व्हीकल (CV) और पैसेंजर व्हीकल (PV) कारोबार को दो स्वतंत्र सूचीबद्ध इकाइयों में विभाजित करने का निर्णय लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.