नई दिल्ली, फरवरी 11 -- टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। टाइटन के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। टाइटन के शेयर बुधवार को BSE में 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4379.95 रुपये पर पहुंच गए। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टाइटन के वित्तीय नतीजे शानदार रहे हैं और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर बड़ा दांव है। टाइटन को हुआ है 1684 करोड़ रुपये का मुनाफाटाइटन कंपनी (Titan) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1684 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 61 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में टाइटन को 1047 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टाइटन ...