नई दिल्ली, मार्च 3 -- Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी का एक और आईपीओ इस साल निवेश के लिए लॉन्च हो सकता है। टाटा समूह के मोस्ट अवेटेड आईपीओ चर्चा में हैं। बहुत जल्द निवेशक बहुत जल्द पैसे लगा सकेंगे। हम बात कर रहे हैं- टाटा कैपिटल के आईपीओ की। खबर है कि टाटा समूह अपनी फाइनेंस सर्विस यूनिट के लिए 11 अरब डॉलर की वैल्यूएशन रख सकता है। यह इस साल भारत की सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।क्या है डिटेल सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा समूह अपनी वित्तीय सेवा यूनिट के लिए 11 अरब डॉलर के मूल्यांकन की मांग कर रहा है, जो इस साल भारत की सबसे बड़ी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश हो सकती है। टाटा कैपिटल लिमिटेड का आईपीओ 2 अरब डॉलर तक जुटा सकता है। हालांकि, टाटा के प्रतिनिधियों ने इस पर कुछ कहने से इनकार कर दिया है। बता दें कि टाटा कैपिटल के बोर्ड ने...