जमशेदपुर, मई 20 -- टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष रामाकांत करुआ को यूनियन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में छह वर्षों के लिए यूनियन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय यूनियन अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती और कमेटी के सदस्यगण ने लिया। रामाकांत करुआ को इस संबंध में पत्र भी भेजा गया है। इसके पहले यूनियन की स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य मनोज सिंह और धीरज सिंह को भी छह वर्ष के लिए निष्कासन का सामना करना पड़ा है। वहीं, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं वर्तमान कमेटी सदस्य एहसान अहमद सिराजी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। विरोधी नेताओं का मानना है कि आगामी यूनियन चुनाव को देखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को किनारा किया जा रहा है। यूनियन अध्यक्ष द्वारा जारी निष्कासन पत्र में बताया गया है कि 15 फरवरी को रामाकांत करु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.