जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन ने आगामी ग्रेड को लेकर शनिवार को 40 सूत्री मांगों का चार्टर ऑफ डिमांड (सीओडी) प्रबंधन को सौंप दिया। यूनियन की नई कमेटी की कोशिश है कि ग्रेड समय पर हो, ताकि उसका लाभ कर्मचारियों को मिले। उल्लेखनीय है कि कंपनी का ग्रेड एक अप्रैल 2026 से लंबित हो जाएगा। पिछली यूनियन ने न केवल ग्रेड को विलंब से किया था, बल्कि ग्रेड की अवधि को तीन साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया था। नई यूनियन ने प्रबंधन के समक्ष जो मांग रखी है, उसमें ग्रेड की अवधि को चार साल के बजाय तीन साल करने की मांग की गई है। यूनियन अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश अनुपम समेत 16 यूनियन पदाधिकारी और कमेटी मेंबर ने चार्टर्ड ऑफ डिमांड को कंपनी के एचआर हेड दीपेश चौलिया और भीकम सिंह को सौंपा। यूनियन के महामंत्री अविनाश अनुपम ने कहा कि यून...