आदित्यपुर, फरवरी 9 -- ग़म्हरिया। टाटा-कटिहार एक्सप्रेस से 30 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बताया गया कि सरायकेला उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में गम्हरिया स्टेशन पर आरपीएफ के सहयोग से ट्रेन में सवार संदिग्ध पैसेंजर की तलाशी ली गयी। उक्त पैसेंजर के नीले रंग के बैग से 30 पाउच टेट्रा पैक (180एमएल) ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल बरामद की गयी। अभियुक्त का नाम सुमित कुमार है। वह जुगसलाई का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर अग्रतर उत्पाद करवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.