जमशेदपुर, जनवरी 4 -- आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.8 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन नारकोस के तहत की गई। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों तस्कर ओडिशा के तुसरा से ट्रेन संख्या 18006 सम्बलेश्वरी एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे। यहां से पटना होते हुए पश्चिमी चंपारण जाने की उनकी योजना थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और उड़नदस्ता दल ने स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया, इसी दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 6.8 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान शर्मा यादव और सत्यनारायण साहनी के रूप में हुई है, जो पश्चिमी चंपारण जिले के रूपही टांड गांव ...