जमशेदपुर, जुलाई 2 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री की मोबाइल लेकर भाग रहा बदमाश बुधवार सुबह आरपीएफ के जवानों के हत्थे चढ़ गया। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ उड़नदस्ता टीम के जवानों ने बदमाश को पकड़कर टाटानगर रेल पुलिस को सौप दिया। वहीं, रेल थाना में सहायक अवर निरीक्षक बलवीर प्रसाद द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। बताया जाता है कि आरपीएफ उड़नदस्ता टीम के सदस्य सादे लिबास में दिनभर प्लेटफार्म पर घूमते रहते हैं। इससे बदमाश तत्काल पकड़ा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.