जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- टाटानगर स्टेशन के पोर्टिको वीआईपी लाइन में आमलोगों के वाहनों की एंट्री पर बुधवार सुबह से रोक लग गई। स्टेशन निदेशक सुनील कुमार के आदेश पर रेल कर्मचारियों ने वीआईपी लाइन के दोनों गेट पर ताला लगाकर चाबी स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में रखी है। गेट अब सांसद, विधायक रेल अधिकारी या अन्य वीआईपी के लिए ही खुलेगा। मालूम हो कि मंगलवार को चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने स्टेशन निरीक्षण के दौरान पोर्टिको की वीआईपी लाइन में सामान्य वाहनों को खड़े पाकर नाराजगी जताई थी। डीआरएम ने वीआईपी लाइन में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश दिया था, ताकि पोर्टिको में जाम नहीं लगने के साथ वीआईपी की सुरक्षा बनी रहे। बैरियर गिरने से अब चारपहिया वाहन वीआईपी लाइन में नहीं जा सकेंगे। यात्री स्टेशन ड्रॉपिंग लाइन का इस्तेमाल करेंगे। ज्ञात हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.