जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर । अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति रेल कर्मचारी संघ के वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के इस्पेक्टर संतोष कुमार को राष्ट्रपति से अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया। वहीं, मेल-एक्सप्रेस के लोकों पायलट बसंत लाल के विदाई समारोह में लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। विमल रजक के संचालन में रेलकर्मियों ने सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की सराहना की और कहा कि, आपदा राहत कार्य में चक्रधरपुर मंडल अग्रणी है। कार्यक्रम में विभिन्न यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...