जमशेदपुर, फरवरी 9 -- टाटानगर रेलवे यार्ड की लाइन नंबर 10 में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। रेलकर्मियों के साथ जीआरपी व आरपीएफ को यह सूचना नहीं थी, लेकिन दोपहर 12 बजे लाइन पर शव देखकर लोको पायलट ने मालगाड़ी रोक दी। इससे टाटानगर स्टेशन ड्यूटी रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई, क्योंकि आदित्यपुर तक लाइन जाम होने का डर सभी को सताने लगा था। रेलकर्मी तत्काल रेल पुलिस को सूचना देकर लाइन से शव उठावने में जुट गए। सूचना के अनुसार, शव के कारण लाइन नंबर 10 पर करीब आधे घंटे तक मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त नहीं हुई, लेकिन थाने में यूडी के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, लाइन पर शव की स्थिति देखकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की आशंका है। रेल पुलिस मृतक की प...