जमशेदपुर, जून 28 -- टाटानगर से बरहमपुर जा रही वंदे भारत के पहिये में शुक्रवार को अचानक खराबी आने के कारण रेलकर्मियों और यात्रियों में हड़कंप मच गया। डांगुवापोसी स्टेशन पर ट्रेन को रोककर रेलकर्मियों ने पहिये की स्थिति जांची। बताया जाता है कि वंदे भारत ट्रेन के एक कोच का पहिया उछलने की सूचना गार्ड ने मुख्यालय भेजी थी। इसके बाद ट्रेन ड्यूटी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। तत्काल वंदे भारत ट्रेन के पहिये की जांच का आदेश हुआ। डांगुवापोसी में ट्रेन को रोककर रेलकर्मियों ने पहिये की जांच की तो छोटा दाग मिला, जिसे रेलकर्मियों ने तत्काल समतल कर दिया। इसके बाद वंदे भारत बरहमपुर के लिए रवाना होने पर यात्रियों और रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली। आरपीएफ के जवानों ने लाइन की जांच की वंदे भारत ट्रेन गुजरने से पूर्व आदित्यपुर और गम्हरिया स्टेशन के बीच लाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.