जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर। लखनऊ में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का अधिवेशन शुरू हो गया है जहां टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के रेल कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने, पुरानी पेंशन को शुरू करने व रिक्त पदों को भरने का मुद्दा उठाया। मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एआईआरएफ के सम्मेलन में देशभर के रेल कर्मचारी शामिल हुए हैं। इससे ट्रेनों की संख्या के अनुपात में कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने से उत्पन्न समस्या पर भी विचार विमर्श हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के एजेंट पर एआईआरएफ के अधिकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से बात करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.