जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की सात जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शनिवार को रद्द होगा। रेलवे के अनुसार, हटिया एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस व बिलासपुर एक्सप्रेस के अलावा टाटानगर से राउरकेला, आसनसोल, बड़बिल बरकाकाना व आसनसोल मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। जबकि, साउथ बिहार एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग बदलने की तैयारी है। इससे दोनों ट्रेनें टाटानगर नहीं आकर साउथ बिहार कांड्रा व सीनी जबकि उत्कल एक्सप्रेस झारसुगुड़ा से संबलपुर होकर पुरी चलेगी। वहीं, इस्पात एक्सप्रेस टिटलागढ़ नहीं जाकर टाटानगर से हावड़ा लौटेगी। मालूम हो कि 15 जुलाई से लगातार सात जोड़ी ट्रेनें दिन बदलकर रद्द हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.