जमशेदपुर, मार्च 22 -- यात्री सुविधा के मद्देनजर टाटानगर की सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ेंगे। इसके लिए ट्रेनों से स्लीपर कोच कम करने की तैयारी है। बताया जाता है कि टाटानगर से विभिन्न मार्गों की पांच जोड़ी ट्रेनों में मार्च से मई तक जनरल कोच लगेंगे, जबकि दो ट्रेनों में हावड़ा से जनरल कोच बढ़ाने का आदेश है। रेलवे की नई योजना से ऐसे लोगो को लाभ होगा, जो अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करते हैं। बताया जाता है कि ट्रेनों से स्लीपर व जनरल कोच कम कर एसी कोच बढ़ाने से निम्नआय वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। महाकुंभ और होली की भीड़ के कारण लोगों को फर्श पर भी बैठने की जगह भी नहीं मिल रही थी। इन ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल कोच दक्षिण पूर्व जोन के अनुसार, टाटानगर-बेंगलुरु एक्सप्रेस में 28 मार्च, बेंगलुरु-टाटानगर एक्सप्रेस में 31 मार्च, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.