अयोध्या, मार्च 11 -- अयोध्या। होली के दिन रमजान के पवित्र महीने के दूसरे शुक्रवार की नमाज होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में शांति कमेटी की बैठकों के जरिए जुम्मे की नमाज का समय बदलवाने में लगाहै। जिला प्रशासन की मंशा के अनुसार सुनने समुदाय की मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अपराह्न 2 बजे या उसके बाद होगी खास तौर से मरकाजी जमा मस्जिद टाटशाह में जुमें की नमाज अपराह्न 2 बजे होगी। शहर काजी और टाटशाह मस्जिद के मौलाना शमशुल कमर कादरी अलीमी में बताया कि जुम्मे की नमाज 2 बजे दिन में होगी। दूसरी और शिया जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खा में जुमे की नमाज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अदा की जाएगी। शिया जामा मस्जिद के नायब इमाम जुमा मौलाना सैयद जाफर रजा ने बताया कि जुम्मे की अजान निर्धारित समय दोपहर 12.14 बजे पर होगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.