जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- कोल्हान विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (टाकू) का चुनाव रविवार को दो केंद्रों को-ऑपरेटिव कॉलेज और टाटा कॉलेज चाईबासा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों में इंदल पासवान विजयी घोषित हुए। उन्हें 86 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. राजीव कुमार को 50 और डॉ. विकास नंदन को 18 वोट मिले। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए दो दावेदार थे। डॉ. अशोक रवानी ने 86 वोट लेकर डॉ. अमर कुमार (63 वोट) को पीछे छोड़ा और विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. अंतरा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. महेंद्र कुमार राणा को पराजित किया। डॉ. अंतरा कुमारी जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में पदस्थापित हैं, जबकि डॉ. महेंद्र कुमार राणा कोल्हान विश्वविद्यालय के गणित पीजी से थे। उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए 11 लोगों ने दावेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.