शामली, फरवरी 25 -- टाइल्स काटने के दौरान ग्राइंडर फिसलने से मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मंगलवार को जनपद मुजफ्फरनगर निवासी 30 वर्षीय शोयब पुत्र दिलशाद अपने साथियों के साथ रमाला शुगर मिल में टायल लगाने का कार्य कर रहा था। टाइल लगाने के लिए ग्रेंडर चला रहा था। हाथ बहकने से ग्रारेडर से दोनों हाथों की तीन-तीन अंगुलियां को काट गई। इसी दौरान मिल में काम करें अन्य लोगों ने घायल शोएब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया। घायल का अत्यधिक रक्तस्त्राव की दशा में घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर शामली सफर किया गया। घटना के संबंध में परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.