रामगढ़, जुलाई 17 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। आगामी 20 जुलाई 2025 को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डूमरी विधायक जयराम कुमार महतो का आगमन मांडू विधानसभा के केदला बस्ती में रैयत विस्थापित महासभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महामंत्री सह कोर कमेटी सदस्य सह बीकेएमएस के केंद्रीय पदाधिकारी रवि कुमार महतो ने दी। उन्होंने बताया कि जयराम महतो केदला उत्खनन परियोजना में केदला बस्ती के ग्रामीण, रैयत और विस्थापितों की मूलभूत समस्याओं से अवगत होंगे। रवि महतो ने कहा कि हमारी पार्टी दबे, कुचले, शोषित ,पीड़ित, वंचित, गरीब तथा सिस्टम के सताए हुए लोगों की आवाज है। यहां के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बहुत दुखद है कि झारखंड बने 25 साल हो गए। लेकिन यहा...