अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- टांडा, संवाददाता। टांडा कोतवाली परिसर के पीछे स्थित खाली भूमि पर पुलिस आरक्षियों के लिए बहुप्रतीक्षित आवासीय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। एमएलसी ने बताया कि आवासीय भवन 14 करोड़ 48 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा। भवन के निर्माण से टांडा कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी और वर्षों से चली आ रही आवासीय समस्या का स्थायीय समाधान होगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित आवासीय भवन टाइप-बी श्रेणी के कुल 40 आवासीय इकाइयों का होगा। निर्माण कार्य की कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग होगी। उन्होंने दावा किया कि भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कर लिया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.