रामपुर, जनवरी 17 -- कोतवाली टांडा क्षेत्र के युवक को उत्तराखंड के काशीपुर में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना लोहिया पुल से आईजीएल फैक्ट्री वाले रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। मृतक की पहचान थाना टांडा के गांव पीपली नायक निवासी 25 वर्षीय अरुण कुमार वाल्मीकि पुत्र राजेंद्र सिंह वाल्मीकि के रूप में हुई है। वह गुरुवार रात करीब सात बजे बाइक से उत्तराखंड के काशीपुर जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में अरुण कुमार वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर में बाबू के पद पर कार्यरत था। मृतक के परिवार में पत्नी चंचल वाल्मीकि, तीन वर्ष की बेटी अनाया और दो वर्ष का बेटा वरुण है। स्थानीय लोगों की सू...