रामपुर, मार्च 24 -- टांडा कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने रविवार देर शाम थाना परिसर में सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही बुलंदशहर को रहने वाला था और दो साल से यहां तैनात था। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ टांडा मौके पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, सिपाही की मौत की सूचना परिजनों को दी गई है। बुलंदशहर के ग्राम डलना पोस्ट खानपुर के रहने वाले अंकित सिंह उम्र 28 साल 2018 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हुआ था। रामपुर तैनाती के दौरान वह दो साल पहले टांडा थाने पहुंचा था और वहीं, ड्यूटी कर रहा था। टांडा में अंकित ने मोहल्ला नबाबपुरा में किराए का एक मकान ले रखा था। रविवार की शाम सात बजे वह अपनी सरकारी रायफल लेकर ड्यूटी के लिए जाने लगा। इस बीच वह थाना परिसर में रूका और फोन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.