रामपुर, मई 26 -- टांडा, स्वार, मसवासी और शाहबाद में बाइपास का निर्माण होगा। बाइपास बन जाने के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इन उप नगरों में आए दिन जाम की समस्या लगी रहती थी। जनप्रतनिधियों के सुझाव पर लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। स्वार, टांडा, मसवासी उत्तराखंड की सीमावर्ती है। यहां जगह-जगह लगभग 52 स्टोन क्रशर हैं। कोसी का तट, खनन का क्षेत्र है। जहां बेलास्ट एवं ग्रिड आदि डस्ट आदि का खनन डंपरों स बरेली, अमरोहा, संभल, बदायूं आदि को होता है। ये डंपर जब घनी आबादी के बीच से गुजरते हैं तो आए दिन जाम की नौबत आ जाती है। साथ ही हादसे भी होते रहते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से शासन को पत्राचार किया था और बाइपास की मांग की थी। इसके अलावा शाहबाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.