बोकारो, जुलाई 6 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। टांड़बालीडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री 108 रूद्र महायज्ञ के छठे दिन रविवार को यज्ञकुंड का परिक्रमा कर सैकड़ों श्रद्धालूओं ने सुख व समृद्धि की कामना की। यज्ञाचार्य मधुसुदन पाण्डेय, उपचार्य लखिन्द्र पाठक, अनिल कुमार तिवारी, मानस पाण्डेय, शिवानंद ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार कर वेदी पूजन के अलावा सभी देवी देताओं का पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महाप्रसाद के रुप में खीर का वितरण किया। महायज्ञ के पांचवे दिन की देर रात अयोध्या के वैदही शरण जी के द्वारा रामचरित मानस के कथा के साथ कलाकार टीम ने रामलीला के राम- सीता विवाह का मंचन किया। इसके साथ ही लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी व शत्रुधन-श्रुतिकीर्ति के विवाह, सीता सुनैना संवाद, कैकई मंथरा के संवाद का भी मंचन किया गया। यज्ञ समिति में संरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.