बोकारो, जून 30 -- जरीडीह प्रखंड के टांडबालीडीह पंचायत के खुंटरी - बालीडीह मुख्यपथ के पहाड़ी टुंगरी पर सोमवार को हूल दिवस के अवसर पर झामुमो युवा नेता संजय मुर्मू के नेतृत्व में भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहन कर आदिवासी महिला क्रातिवीर फुलो मुर्मू - झानों मुर्मू चौक स्थापित किया। इस दौरान पारंपारिक हथियारो के साथ दर्जनों महिला-पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्होने फुलो मुर्मू - झानों मुर्मू के सिद्धांत को अपनाते हुए जल, जंगल व जमीन जैसे धरोहर को बचाये रखने का संकल्प लिया। झामुमो युवा नेता संजय मुर्मू के कहा कि आगामी हूल दिवस पर फुलो मुर्मू - झानों मुर्मू चौक पर ग्रामीण व समाज सेविओ के सहयोग से प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर झारख़ड़ी सेना केन्द्रीय अध्यक्ष मंतोष सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष पंकज मराण्डी, रंजीत किस्कू, मोहन मुर्मू, शिवलाल म...