मऊ, जनवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरांव के शनिवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय पुनवासी यादव सुबह टहलने के लिए जा रहे थे। डुमरांव पोखरे के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। सरायलखंसी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुनवासी यादव सुबह शौच के लिए जा रहे थे, तभी डंपर की टक्कर ...