गोरखपुर, फरवरी 3 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की 10वीं की छात्रा रविवार को सरसों के खेत की तरफ टहलने जा रही थी। उसी दौरान गांव के मनबढ़ उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ ने गाली गलौज करते हुए उसे पीट दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की 10वीं की छात्रा जो क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। रविवार छुट्टी का दिन था। अपराह्न 2 बजे के करीब वह सरसों के खेत की तरफ टहलने जा रही थी। उसी दौरान अकेला देखकर चार की संख्या में मनबढ़ उसे छेड़छाड़ करने लगे। इन मनबढ़ों से जमीनी रंजिश भी चलती है। छात्रा द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ गाली गलौज करते हुए मारे पीटे और जान से मारने की धमकी भी दी। प...