लखनऊ, मार्च 23 -- भाजपा जिला संगठन में बदलाव करते हुए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। अब लोगों की नजर नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी पर टिकी है। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष का चुनाव होना है, लेकिन ये चुनाव टलता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव अप्रैल की शुरुआत में हो सकते हैं। हालांकि ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मार्च के अंत तक कराए जा सकते हैं। लेकिन पार्टी नेताओं ने कहा कि इसे अप्रैल तक भी टाला जा सकता है, क्योंकि भाजपा की राज्य परिषद के सदस्यों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। इसके अलावा 28 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा भी होना अभी बाकी है। जातीय समीकरण से प्रभावित उत्तर प्रदेश में लोगों की निगाहें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर ही नहीं, बल्कि उनकी जाति पर भी है। राज्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.