बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- टमटम चालक संघ के संस्थापक की मनायी पुण्यतिथि राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर टमटम चालक यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. अवधेश कुमार सिंह की 13वीं पुण्यतिथि गुप्ति मंदिर में मनाई गई। सचिव मुन्नीलाल राजवंशी ने कहा कि राजगीर में टमटम चालकों का अस्तित्व अवधेश कुमार सिंह के संघर्ष और प्रेरणा का परिणाम है। अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 1968 में पटना विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमए करने के बावजूद उन्होंने सरकारी नौकरियां ठुकराकर टमटम चालकों की सेवा को चुना और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़कर गरीबों के लिए काम किया। प्रार्थना के बाद शनि मंदिर प्रांगण में हजारों लोगों को भोजन कराया गया। फुटपाथ दुकानदार संघ के सदस्य भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.