फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। दुकान जा रही महिला को अपनी बातों में फंसाकर टप्पेबाजों ने उससे सोने के जेवरात उतरवा लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहाई रोड निवासी माधुरी देवी घुमना स्थित एक दुकान पर काम करती हैं। उन्होंने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार को वे घर से दुकान जा रही थीं। घुमना के पास दो युवक मिले और उससे बातचीत करने लगे। युवकों ने महिला से कहा कि उसके बच्चों की तबीयत खराब है। 200 रुपए दे दो । महिला ने रुपए युवकों को दे दिए। इस दौरान युवकों ने बातों में फंसाकर उससे सोने के टॉप्स व सोने का पेंडल उतरवा लिया। दोनों लोग चकमा देकर फरार हो गए। शहर कोतवाल दर्शन सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.