मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- मुरादाबाद। टप्पेबाज ने झांसा देकर सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी रिटायर्ड कोर्टकर्मी से सोना और पुखराज की अंगूठी पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार फेज-2 निवासी गिरिराज स्वरूप भटनागर जिला न्यायालय के पेशकार पद से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में वह वकालत कर रहे हैं। गिरिराज स्वरूप भटनागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अप्रैल को सुबह करीब 8:.45 बजे वह फूल तोड़ने निकले थे। बताया कि उसी समय स्कूटी लेकिर घर की ओर पढ़ रहे थे तभी 35-40 साल का एक युवक बाइक से आकर रुका। उसने खुद को लाजपतनगर का बताते हुए पैर छुए। कहा कि मेरी बहन की शादी है मैं आपको जरूर बुलाउंगा। बाद में उसने कहा कि अंकल मैने एक पुखराज खरीदा है लेकिन वह पीला है। आपकी अंगूठी में सफेद है। मैं इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.