अलीगढ़, फरवरी 11 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के जगत धर्म काँटा के पास मंगलवार तड़के एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे टप्पल थाने को सूचना मिली कि सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी के निर्देश पर थाने में मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची गई और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिसकर्मियों को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले, जो किसी वाहन की टक्कर की ओर इशारा कर रहे हैं। आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। तलाशी में भी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ जिला मोर्चरी भेज दिया। थाना पुलिस के अन...