अलीगढ़, सितम्बर 10 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ की स्थिति के बाद अब यमुना नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन उनकी समस्याएं पूरी तरह कब खत्म होंगी कहा नहीं जा सकता। जल स्तर कम होने पर लोग धीरे-धीरे अपने घरों और रोजमर्रा के कामों पर लौट रहे हैं। बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें आनन-फानन में अपने मवेशियों और सामान के साथ सुरक्षित ठिकानों पर जाना पड़ा। लेकिन अब जब पानी घट गया है तो वह घरों की ओर वापस लौट रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी हैं। राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसमें भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। पानी भर जाने से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.