अलीगढ़, मई 30 -- टप्पल में प्लास्टिक दाना फैक्टरी पर एसआईबी का छापा हामिदपुर स्थित फैक्ट्री से 3 करोड़ का माल सीज, 1.75 करोड़ की कर चोरी पकड़ी अलीगढ़, संवाददाता। टप्पल के हामिदपुर में एक प्लास्टिक उत्पाद फैक्टरी पर जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फैक्टरी में 1.75 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला पकड़ा है। जबकि मौके से करीब 3 करोड़ रुपये का माल सीज कर लिया गया है। विभाग ने फैक्टरी संचालक को दस्तावेजों सहित तलब कर लिया है। जानकारी के अनुसार फैक्टरी में प्लास्टिक के कचरे को रिसायकल कर प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता है। जो आगे चलकर प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होता है। विभाग की नजर लंबे समय से इस यूनिट की गतिविधियों पर थी। फैक्टरी संचालक द्वारा भरे गए रिटर्न की जब गहन जांच की गई, तो संदेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.