उन्नाव, मार्च 26 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। तेलंगाना टनल हादसा में फंसे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के मटुकरी गांव निवासी इंजीनियर का शव एक माह बाद रेस्क्यू टीम से बरामद कर लिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार शाम तक शव गांव पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बतातें चलें कि तेलंगाना के जिला नागर कुरनूल में 22 फरवरी को टनल धंसने से बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव मटुकरी निवासी अधेड़ इंजीनियर मनोज कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद फंस गए थे। उसके बाद से रेस्क्यू टीम लगातार अभियान चलाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही थी। मृतक मनोज के बहनोई राम आसरे दीक्षित निवासी सिरौली बिरौली जनपद हरदोई ने बताया कि हादसे के 31 वें दिन मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम से उनका शव खोज लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव पहुंच सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.