नई दिल्ली, मई 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एनएच-48 पर बनाए गए टनल से दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सफर आसान होने जा रहा है। गुरुवार को द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी टनल और एयरपोर्ट-गुरुग्राम के बीच सफर के लिए बनाई गई टनल को एक साथ ट्रायल के लिए खोल दिया गया। एनएचएआई की ओर से दोनों टनल पर दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रायल किया गया जो पहले दिन बेहद सफल रहा। इसके खुलने से एनएच-48 के अलावा, द्वारका और एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को सफर जाम मुक्त होगा। बता दें कि एनएचएआई की ओर से दिल्ली-गुरुग्राम के बीच जाम की समस्या को खत्म करने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे टनल (3.5 किलोमीटर) एवं आईजीआई एयरपोर्ट-गुरुग्राम (2.5 किलोमीटर) के बीच टनल बनाई गई हैं। इन दोनों टनलों पर 10 दिन के लिए ट्रायल शुरू किया गया है, जिसमें दोपहर 12 से 3 बजे के बीच वाहनों की आवाजाही शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.