गया, जुलाई 10 -- टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के ठहराव की बहाली के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री सह गया सांसद जीतनराम मांझी ने सुबह 4:20 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर ग्रामीणों ने टनकुप्पा स्टेशन पर पूर्वी केबिन के पास अंडरपास निर्माण, आरक्षण प्रणाली की बहाली और राजगीर-कोडरमा ट्रेन के ठहराव की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ट्रेन के चालक व गार्ड को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। यात्रियों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और केंद्रीय मंत्री का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। समारोह में विधायक ज्योति मांझी, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा, हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, संघर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.