गया, मई 9 -- राजद पार्टी की ओर से शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। टनकुप्पा के ढ़ीबर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कुमार सर्वजीत ने चर्चा के क्रम में राजद पार्टी की माई-बहन योजना पर चर्चा विस्तार से किया। अलावे पार्टी की नीतियों, पार्टी की विचारधारा व लालू यादव व तेजस्वी यादव के द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में बताया। चर्चा के मौके पर नेताओं ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए आक्रोश जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश दास व संचालन फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष बिदेश्वरी मंडल ने किया। संबोधन के क्रम मे कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा व किकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वाहन किया। मुख्य रूप से राजद पार्टी की माई-बहन योजना की जानकारी हर लोगों को देते हुए लोगों को जा...