गया, जनवरी 5 -- जिले के टनकुप्पा प्रखंड में डीएम शशांक शुभांकर ने सोमवार को जनता दरबार लगाया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस क्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण कर आम जनता की सुविधा के लिए काउंटर द्वार पर सभी आवश्यक जानकारियां अंकित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने वहां मौजूद लोगों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली और तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आम जनता ने डीएम को बताया कि म्यूटेशन के ऑफलाइन आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर नहीं लिए जा रहे हैं। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर एक-एक कर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आवेदक होलिया प्रसाद यादव ने बताया कि म्यूटेशन के लिए आवेदन देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.