पिथौरागढ़, सितम्बर 7 -- टनकपुर। लायंस क्लब ने हिमालय बचाने की शपथ ली। क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय को बचाने के लिए हम सभी लोगों को आगे आना होगा। पर्यावरण बचाने के लिए हमें पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर हिमालय के पिघलते ग्लेशियर को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। कई वर्षों से हिंदुस्तान समाचार पत्र हिमालय बचाओ अभियान संचालित कर रहा है उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को हिंदुस्तान समाचार पत्र की सराहना की। इस मौके पर डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. रोहित गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, रचित मल्होत्रा, गौरव अग्रवाल, दीपक छतवाल, विनय अग्रवाल, राजीव आर्य, क्रांति मोहन सक्सेना, दीपक जैन, पुनीत शारदा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...