चम्पावत, दिसम्बर 7 -- टनकपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया, उन्होंने सिख समुदाय के ऊपर की गई टिप्पणी करने का विरोध जताया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कांग्रेसी नेता भारत सिंह रावत के पुतले के साथ जुलूस निकाला और चड्ढा चौराह में पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवंर ने कहा कि सिख समुदाय ने भारतीय जनमानस और सनातन संस्कृति की रक्षा कर सर्वस्व बलिदान दिया, इस सर्वोच्च बलिदान को भुलाकर कांग्रेसी नेता द्वारा सिख समुदाय पर दिया अपमानजनक बयान घोर निंदनीय है। पार्टी इसकी कड़ी भतर्सना करती है। पुतला दहन में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, नारायण सिंह महर, रीता कलखुड़िया, कुमुद जोशी, हरीश कलोनी, नितिन मंगला, ...